Get App

ऊपरी लेवल पर दिख सकती है मुनाफा वसूली, पोजीशन रखें हल्की: एंजेल ब्रोकिंग

बाजार इस समय काफी भाग चुका नजर आ रहा है। इसलिए फिर से पोजीशन हल्की रखने की सलाह है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2021 पर 3:05 PM
ऊपरी लेवल पर दिख सकती है मुनाफा वसूली, पोजीशन रखें हल्की:  एंजेल ब्रोकिंग

Sameet Chavan,ANGEL BROKING

अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर 27 सितंबर को बाजार में पॉजिटिव नोट के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिली थी। निफ्टी फ्रेश हाई लगाने के कगार पर आ गया था। लेकिन उसी समय  ऊपरू स्तर पर बाजार में मुनाफा वसूली आ गई। इसके अगले दिन ग्लोबल बाजार में हमें कुछ सुस्ती देखने को मिली जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी दिखा। निफ्टी 17,600 के नीचे फिसलता दिखा।  लेकिन कारोबार के अंतिम घंटों में बाजार में रिकवरी आई और निफ्टी ने क्लोजिंग तक 17,700  का स्तर फिर से हासिल कर लिया। इसके बाद पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी बाजार में सुस्ती रही और ये 17600 के नीचे बंद हुआ। अंत में निफ्टी की लगातार तेजी का दौर थमता नजर आया और 1 अक्टूबर को निफ्टी गिरावटके साथ बंद हुआ। लेकिन पूरे सितंबर महीनें पर नजर डालें तो ये महीना शेयर बाजार के लिए अच्छा रहा। महीनें दर महीनें आधार पर देखें तो सितंबर में निफ्टी में करीब 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

सितंबर के दूसरे पखवारे के लिए हमारी सतर्क रहने की सलाह थी। लेकिन इस अवधि में हमारी उम्मीद से कहीं ज्यादा बढ़त देखने को मिली। बाजार में जारी वर्तमान बुल रन को देखते हुए किसी तरह की आशंका व्यक्त करना बहुत सही नहीं होगा लेकिन वर्तमान टाइम प्रोजेक्शन और मोमेंटम ऑसीलेटर्स (oscillators) में बने निगेटिव डाइवर्जेंस को देखते हुए हमारी अभी भी सतर्क रहने की सलाह है।

बाजार इस समय ओवर-स्ट्रेच्ड (काफी भाग चुका) नजर आ रहा है। इस लिए हम फिर से पोजीशन हल्की रखने की सलाह दे रहे हैं। इस संभावना की एक झलक हम बीते हफ्ते भी देख चुके हैं। लेकिन बाजार के मूल ढांचे पर कोई चोट नहीं लगी है।

जहां तक बाजार के लिए अहम स्तरों की बात है इस हफ्ते बादार की तेजी सीमित रहेगी। हमें नहीं लगता की इस अवधि में निफ्टी 17,800–17,950 का रजिस्टेंस पार कर सकेगा। नीचे की तरफ निफ्टी को  17,450 -17,300 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। इस स्तर के टूटने पर ही कमजोरी के पहले संकेत दिखेंगे।

Trade Spotlight:टाटा इन्वेस्टमेंट, स्टोव क्रॉफ्ट, त्रिवेनी टर्बाइन और गुज फ्लोरो में बनें रहें या निकलें

फीयर इंडेक्स  India VIX में भी उछाल देखने को मिला है। उम्मीद है इस हफ्ते ऊपरी लेवल पर हमें फिर मुनाफा वसूली देखने को मिलेगी। इसको देखते हुए ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वे अपनी पोजीशन को हल्की रखें और अपनी वर्तमान पोजीशन पर स्टॉपलॉस जरूर लगाएं। बाजार में हमें चुनिंदा स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिलेगा। हमें क्वालिटी चुनिंदा शेयरों पर दांव लगानें की रणनीति पर कायम रहना चाहिए। समय-समय पर मुनाफा भी वसूलते रहें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें